
Rajasthan: 100 से ज्यादा कैदी चला रहे हैं जेल में बने पेट्रोल पंप, रोजाना मिलती है इतनी सैलरी
Zee News
Petrol pumps being run by Jail Inmates: राजस्थान के जेलों में बंद कैदियों (Jail Prisoners) को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पेट्रोल पंप पर काम करने की ट्रेनिंग दी जा रही है और उन्हें रोजाना के हिसाब से सैलरी भी दी जाती है.
जयपुर: देशभर की जेलों में बंद कैदियों (Jail Prisoners) के जीवनस्तर में सुधार लाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं. ऐसा ही काम राजस्थान के जेलों में किया जा रहा है और कैदियों को पेट्रोल पंप पर काम करने की ट्रेनिंग दी जा रही है. राजस्थान के 6 जेलों में पेट्रोल पंप खोले गए हैं, जिनको जेल में बंद कैदी चला (Petrol Pumps run by Jail Inmates) रहे हैं और उन्हें रोजाना के हिसाब से सैलरी भी दी जाती है. राजस्थान के जेल महानिदेशक राजीव दासोत (Rajeev Dasot) ने बताया, 'पूरे राज्य के छह स्थानों पर जेल परिसर में बने पेट्रोल पंपों पर 100 से ज्यादा कैदी काम कर रहे हैं. इस पहल का मकसद कौशल विकास को बढ़ावा देना और जेल विभाग को आत्मनिर्भर बनाना है. इससे जेल में सजा काट रहे कैदियों को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी, जिससे सजा काटने के बाद उन्हें काम मिलने में आसानी होगी.'More Related News
