
Rajasthan: शादी के लिए नहीं मानी साली तो 4 बेटियों को जहर देकर टैंक में डालकर मार डाला
Zee News
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके पड़ोसियों ने उसे पानी के टैंक में कूदते हुए देख लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी .
बाड़मेरः राजस्थान के बाड़मेर जिले में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी चार बेटियों को पानी के टैंक में फेंककर मार डाला और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की . पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा जिले के पोशाला गांव में अपराह्न करीब एक बजे हुआ .
जहर देकर टैंक में फेंका उन्होंने कहा कि पुरखाराम (30) नामक व्यक्ति ने पहले अपनी बेटियों-जियो (9), नोजी (7), हिना (3) एवं डेढ़ वर्षीय लासी को जहर दे दिया और फिर उन्हें अपने घर के बाहर स्थित 13 फुट गहरे पानी के टैंक में फेंक दिया . उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने खुद भी पानी के टैंक में छलांग लगा दी .
More Related News
