
Rajasthan: पति को करंट लगा-लगा कर मार डाला, दे दी इतनी खौफनाक मौत
Zee News
Wife Killed Husband: पत्नी ने पहले पति के खाने में बेहोशी की दवा मिला दी और बाद में उसे करंट लगाया. इलाज के दौरान हॉस्पिटल में पति की मौत हो गई.
बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने कथित रूप से करंट लगाकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. लोग दहशत में हैं. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, वारदात के बाद पीड़ित को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.More Related News
