
Rajasthan के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot भी हुए Corona संक्रमित, एक दिन पहले ही Wife की रिपोर्ट आई थी Positive
Zee News
राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी अब कोरोना (Coronavirus) संक्रमित हो गए हैं. उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इससे पहले सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत की COVID रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी.
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी अब कोरोना (Coronavirus) संक्रमित हो गए हैं. उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इससे पहले सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत की COVID रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद ट्वीट करके अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी. बता दें कि राजस्थान में भी कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है. संक्रमण के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी यहां काफी बढ़ गया है. कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा’. इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को मुख्यमंत्री की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी.More Related News
