
Raj Kundra Porn Video Case: सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया, क्यों जरूरी थी कुंद्रा की गिरफ्तारी
Zee News
Raj Kundra Porn Video Case: सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि हमने कुंद्रा के फोन और लैपटॉप से फाइलें, ईमेल, फेस टाइम, लॉग, संपर्क, ब्राउज़िंग की हिस्ट्री रिट्रीव किया है. ग्राहकों के नाम, चालान, वित्तीय लेन-देन जैसे विवरण भी बरामद हुए हैं. हमने SANBOX से 51 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं.
मुंबईः Raj Kundra Porn Video Case: बॉम्बे हाईकोर्ट में राजकुंद्रा की गिरफ्तारी वैध या अवैध मसले पर सुनवाई हुई. इसे लेकर सरकारी वकील ने कई खुलासे किए और इस बारे में अपनी ओर से पुख्ता करते हुए जोर दिया कि Raj Kundra की गिरफ्तारी क्यों जरूरी थी और बिल्कुल सही थी. कई वित्तीय लेन-देन के विवरण बरामद जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि हमने कुंद्रा के फोन और लैपटॉप से फाइलें, ईमेल, फेस टाइम, लॉग, संपर्क, ब्राउज़िंग की हिस्ट्री रिट्रीव किया है. ग्राहकों के नाम, चालान, वित्तीय लेन-देन जैसे विवरण भी बरामद हुए हैं. हमने SANBOX से 51 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं. आरोपी रेयान ने कुछ सबूत भी मिटाए हैं. आरोपी रेयान, कुंद्रा, बख्शी, कामत, बॉलीफिल्म टेक्नीशियन और अकाउंटेंट ने व्हाट्सऐप चैट किया था.More Related News
