
Raj Kundra ने हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को बताया अवैध, सरकारी वकील ने किए कई बड़े खुलासे
Zee News
सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रिट पिटीशन (Writ Petition) दायर की थी, जिस पर सरकारी वकील ने गिरफ्तारी की असली वजह बताई है.
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रिट पिटीशन (Writ Petition) दायर की थी, जिसकी सुनवाई के तहत सरकारी वकील ने कई खुलासे किए. उन्होंने तथ्यों के साथ ये बताने की कोशिश की कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी बिलकुल सही थी और क्यों जरूरी थी. वकील ने कोर्ट को बताया, 'राज कुंद्रा (Raj Kundra) के लैपटॉप से यूजर फाइल्स, इमेल्स, मैसेज, फेसटाइम, इंटरनेट ब्राउजिंग हिस्ट्री मिले है, जिसमें सब्सक्राइबर डिटेल्स, अलग-अलग तरह कर इनवॉयस भी मिली है. क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को स्टोरेज नेटवर्क नेटवर्क से 51 एडल्ट मूवीज मिली हैं, जबकि राज कुंद्रा के लैपटॉप से 68 एडल्ट मूवीज मिली हैं.'More Related News
