
Raj Kundra के ऑफिस पर छापा, पॉर्न वीडियोज और हार्ड डिस्क जब्त; Shilpa Shetty भी हैं कंपनी की डायरेक्टर
Zee News
राज कुंद्रा (Raj Kundra) के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस में छापेमारी के बाद कई खुलासे हुए हैं और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कंपनी के दफ्तर से हार्ड डिस्क और पॉर्न वीडियोज जब्त किए हैं.
मुंबई: सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी केस (Soft Pornography Case) में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा (Raj Kundra) के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने राज कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क को जब्त किया और सर्वर को सीज कर दिया. पुलिस को छापेमारी के दौरान पॉर्न वीडियोज भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. राज कुंद्रा की कंपनी विआन इंडस्ट्रीज का रजिस्ट्रेशन Retail Trade, Except Of Motor Vehicles And Motorcycles, Repair Of Personal And Household Goods के तौर पर हुई थी. विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कुल 10 एक्टिव डायरेक्टर हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का भी नाम है.More Related News
