
Rain in UP: यूपी में भारी बारिश ने बरपाया कहर, राज्य में अब तक 38 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
Zee News
यूपी की राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, रायबरेली, बाराबंकी सहित कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. CM योगी ने भारी बारिश,अव्यवस्था के मद्देनजरआदेश जारी किए हैं.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, रायबरेली, बाराबंकी सहित कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार 16 सितम्बर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया था. राज्य में 17 व 18 सितम्बर को कहीं हल्की से सामान्य तो कहीं बौछारें पड़ने के आसार जताए गए. प्रदेश में इस समय भारी वर्षा हो रही है। कई स्थानों पर जलभराव, पेड़ टूटने आदि घटनाएं भी सामने आई हैं।
यूपी में बीते 24 घंटे में जोरदार बारिश हुई है. इस दौरान खासतौर पर पूर्वी हिस्से में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हुई है. कई शहरों में जल भराव हो गया है. साथ ही तेज बारिश के कारण हुए हादसों में कम से कम 38 लोगों की मौत की खबर है. राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. अभी भी कई जिलों से ऐसी सूचनाएं आ रही हैं. सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद किया गया है। द्वारा राहत व बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
