Rain Forecast: अगले 24 घंटे यहां बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Zee News
Rain Forecast: दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक, 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा.
नई दिल्लीः Rain Forecast: दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक, 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा.
दिल्ली में दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक, 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.