
Rahul Gandhi ने फिर बोला RSS पर हमला, कहा- संघ 'परिवार' नहीं, मिथ्या विचार है
Zee News
बीजेपी के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पूरी तरह हमलावर हैं. उन्होंने कहा कि वे RSS को 'संघ परिवार' नहीं मानते.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर गुरुवार को एक बार फिर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि भगवा संगठन और उससे जुड़े समूहों को 'संघ परिवार' (Sangh Parivar) कहना सही नहीं है, यह एक मिथ्या विचार है. मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएँ होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्विटर पर कहा, 'मेरा मानना है कि आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों को संघ परिवार कहना सही नहीं है. एक परिवार में महिलाएं, बड़ों के प्रति सम्मान, दया और स्नेह होता है लेकिन RSS के पास इनमें से कुछ भी नहीं है. इसलिए अब उन्होंने फैसला किया है कि वे RSS और उससे जुड़े संगठनों को 'संघ परिवार' (Sangh Parivar) नहीं कहेंगे.' अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूँगा!More Related News
