
Rahul Gandhi के बाद कांग्रेस और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद
Zee News
Twitter ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ट्वीट के बारे में सतर्क किया था कि इससे कथित रेप की नाबालिग पीड़िता और उसके माता-पिता की पहचान उजागर होती है.
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को कहा कि उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है. जबकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित रेप और हत्या की पीड़िता 9 वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर शेयर करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) लॉक किया गया था. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किए जाने के विरोध स्वरूप अपने ट्विटर अकाउंट के प्रोफाइल पिक्चर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीर लगा ली.More Related News
