
Rahul Gandhi की ट्रैक्टर राइड पर पुलिस सख्त, Vehicle Owner की हुई पहचान
Zee News
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जो ट्रैक्टर चला रहे थे उस पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के कुछ अन्य सांसद बैठे थे. इस ट्रैक्टर के आगे एक बैनर भी लगा था जिस पर ‘किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून वापस लो’ लिखा था.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन के करीब पहुंचने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. दिल्ली पुलिस इस मामले में सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है और ट्रैक्टर व कंटेनर के मालिक की पहचान भी कर ली गई है जिन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा. पुलिस ने इस घटना को लेकर एक केस भी दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल गांधी ने सोमवार को किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद तक मार्च किया था, हालांकि उन्हें बीच में ही रोक दिया गया. जानकारी के मुताबिक दोनों वाहनों के मालिक सोनीपत के रहने वाले हैं और अब पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयार कर चुकी है. ट्रैक्टर हरियाणा के सोनीपत स्थित बिंदरौली निवासी एक शख्स के नाम रजिस्टर्ड है.More Related News
