
Rahul Gandhi का विपक्षी नेताओं को नाश्ते पर न्योता, सरकार को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा
Zee News
पेगासस (Pegasus) पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कई अन्य विपक्षी नेताओं को नाश्ते पर बुलाया है. यह बैठक दिल्ली में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगी.
नई दिल्ली: पेगासस जासूसी (Pegasus Case) मामले पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी दलों के हंगामे के कारण संसद में बने गतिरोध के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विपक्ष के नेताओं के साथ मिलकर सरकार को घेरने और दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा के लिए मंगलवार सुबह बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कांस्टीट्यूशन क्लब में मंगलवार सुबह विपक्षी नेताओं को नाश्ते पर आमंत्रित किया है. सूत्रों ने बताया कि इसमें DMKA, शिवसेना, RJD, वाम दलों, TMC और कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इसमें दोनों सदनों के विपक्षी दलों के नेता और सांसद शामिल हो सकते हैं. इससे पहले, संसद भवन में राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कमरे में प्रमुख विपक्षी नेताओं ने बैठक की. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में शामिल नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार को पेगासस के मामले (Pegasus Case) पर संसद में चर्चा करानी चाहिए और वे इस मांग को पुरजोर ढंग से उठाते रहेंगे.More Related News
