
Pushkar Singh Dhami होंगे उत्तराखंड के अगले CM, चार महीने में राज्य को मिला तीसरा मुख्यमंत्री
Zee News
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री (Uttarakhand New CM) के चुनाव के लिए पार्टी कार्यालय देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. राज्य में विधान सभा चुनाव अगले आठ महीनों में होने हैं, इससे पहले नए सीएम के तौर पर पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नाम पर मुहर लग गई है.
नई दिल्ली: तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के शुक्रवार की रात अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब उत्तराखंड (Uttarakhand) चार महीने में तीसरा मुख्यमंत्री मिल गया है. उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहे. इस बैठक में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नाम पर मुहर लग गई. पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं.More Related News
