
Punjab Congress में थमा नहीं विवाद? Navjot Singh Sidhu ने बुलाई विधायकों की बैठक
Zee News
पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही है.
चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. सिद्धू से सार्वजनिक माफी मंगवाने पर अड़े अमरिंदर सिंह को एक और झटका देते हुए पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने अब विधायकों की एक बैठक बुलाई है जिसमें करीब 62 विधायकों की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है. वहीं सिद्धू के घर पर बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने उल्टा कैप्टन पर निशाना साधा है. माफी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सिद्धू आखिर मुख्यमंत्री से माफी क्यों मांगें? यह कोई जनता से जुड़ा मुद्दा नहीं है. परगट सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अब तक कई मुद्दों का समाधान नहीं निकाला है, ऐसे में उन्हें भी पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए.More Related News
