
Punjab Congress: फिर मुश्किल में कैप्टन? पार्टी ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक
Zee News
Punjab Congress: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. लेकिन, पार्टी में अभी भी उठापटक का दौर जारी है. हरीश रावत की तमाम कोशिश के बाद कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह नहीं हो पा रही है.
चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई (Punjab Congress) में जारी तनातनी के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) ने शनिवार को राज्य के कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है. एआईसीसी के महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) ने शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा की. इसके बाद से लग रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. The AICC has received a representation from a large number of MLAs from the congress party, requesting to immediately convene a meeting of the Congress Legislative Party of Punjab. Accordingly, a meeting of the CLP has been convened at 5:00 PM on 18th September at .....1/2
हरीश रावत ने किया ट्वीट
