
Punjab: पुलिस की कार ने दो लड़कियों को कुचला, एक की मौके पर मौत
Zee News
इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोगों ने हाईवे जाम कर दिया है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
चंड़ीगढ़: पंजाब पुलिस की जानिब से बड़ी लापरवाही का की खबर सामने आई है. आरोप है कि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे (Jalandhar-Phagwara highway) पर एक पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) ने सड़क के किनारे दो लड़कियों पर कार चढ़ा दी. पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मुल्जिम गिरफ्तार घटना जालंधर-फगवाड़ा हाईवे धानेवाली गांव की है. घटना में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गाड़ी होशियारपुर नंबर की थी, जिसे पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर अमृत पाल सिंह (Amrit Pal Singh) चला रहे थे. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
More Related News
