
Punjab: क्या Amarinder Singh फिर बनने जा रहे पार्टी के 'कैप्टन'? कमेटी ने सौंपी ये रिपोर्ट
Zee News
पंजाब कांग्रेस में अंतरकलह को लेकर बनी पार्टी की 3 सदस्यीय कमेटी ने अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में अंतरकलह को लेकर बनी पार्टी की 3 सदस्यीय कमेटी ने अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. कमेटी की 4 पन्नों की रिपोर्ट में कलह दूर करने के लिए कई सिफारिश की गई हैं. सूत्रों के मुताबिक पार्टी में कलह दूर करने के लिए पंजाब में चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल हो सकता है. इस फेरबदल में प्रदेश में एक नया पार्टी अध्यक्ष और 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं.More Related News
