
Punjab: कोरोना संकट के बीच नहर में बहते मिले सैकड़ों रेमडेसिवीर इंजेक्शन, जांच शुरू
Zee News
रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की बड़ी खेप पंजाब के रोपड़ (Ropar) के गांव सलेमपुर के पास भाखड़ा नहर से मिली है. इसके साथ ही एंटीबायोटिक इंजेक्शन सैफापेराजोन भी नहर से मिली है.
चंडीगढ़: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच कई राज्यों रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की किल्लत का सामना कर रहे हैं. वहीं इंजेक्शन की बड़ी खेप पंजाब के रोपड़ (Ropar) के गांव सलेमपुर के पास भाखड़ा नहर से मिली है. इसके साथ ही एंटीबायोटिक इंजेक्शन सैफापेराजोन की खेप भी नहर से मिली है. स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने बताया, 'रेमडेसिविर के करीब 671 इंजेक्शन, 1456 से भी अधिक एंटीबायोटिक इंजेक्शन सैफापेराजोन और 849 बिना लेवल वाले इंजेक्शन हैं, जिनके प्रिंट पानी में धुल चुके थे. शुरुआत में ये इंजेक्शन नकली लग रहे थे, लेकिन फिलहाल इनकी पुष्टि नहीं हो पाई है और जांच चल रही है.More Related News
