
Punjab की फर्जी शादियों के किस्से, विदेश में बसने के सपने ने किया बर्बाद
Zee News
पंजाब (Punjab) की नौजवान पीढ़ी विदेश जाने के लिए कई तरीके अपना रही है. अब लड़कियों का सहारा लेकर ज़्यादातर नौजवान विदेश जाना चाहते हैं. उनकी यही चाहत कमजोरी बनती जा रही है.
नई दिल्ली: पंजाब के लोगों को विदेश में बसना खूब भाता है, इसलिए वहां विदेशों की चमक-दमक दिखाकर भोली-भाली जनता को ठगने वाले ट्रैवल एजेंट के कई किस्से आपने जरूर सुनें होगें. लेकिन कोई खूबसूरत लड़की आपके परिवार का हिस्सा बनकर लाखों की ठगी कर ले और कनाडा की उड़ान भर ले, तो ये सुनकर हैरान होना लाजमी है. पंजाब की नौजवान पीढ़ी विदेश जाने के लिए कई तरीके अपना रही है. अब लड़कियों का सहारा लेकर ज़्यादातर नौजवान विदेश जाना चाहते हैं. उनकी यही चाहत कमजोरी बनती जा रही है और वो अब ठगी का शिकार हो रहे हैं. ऐसी ठगी का शिकार हुए लोगों की गिनती सिर्फ पंजाब में 3600 से ज़्यादा है और ये आंकड़ा उनका है जिन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है. असल में ठगी के ऐसे मामले हजारों में हैं क्योंकि लोक-लाज़ के डर से ज्यादातर लोग शिकायत दर्ज कराते ही नहीं हैं.More Related News
