
Punjab: कांग्रेस विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने पर विवाद, CM अमरिंदर सिंह ने दी सफाई
Zee News
कांग्रेस के दो विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने के मुख्यमंत्री के कदम पर सवाल उठाते हुए पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ ने भी इस फैसले को वापस लेने की मांग की है. कांग्रेस के दो विधायकों कुलजीत नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी बाजवा और पांडेय के बेटों को नौकरी देने पर नाराजगी जताई.
चंडीगढ़: कांग्रेस के 2 विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने के मामले में विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की शनिवार को उनकी ही पार्टी के प्रमुख सुनील जाखड़ और पार्टी के 2 विधायकों ने इस कदम को लेकर आलोचना की. हालांकि सीएम अमरिंदर सिंह ने सरकार के इस फैसले का बचाव किया और कहा कि उनके दादा ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, यह उसके सम्मान में है. दरअसल पंजाब सरकार ने ‘अनुकंपा’ के आधार पर ‘विशेष मामले’ के तहत अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब पुलिस में निरीक्षक और भीष्म पांडेय को राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त करने का शुक्रवार को फैसला किया था.More Related News
