
Punjab: आलाकमान ने अमरिंदर को इस्तीफे के लिए कहा, नाराज कैप्टन ने दी कांग्रेस छोड़ने की धमकी
Zee News
Punjab Congress: आज शाम पंजाब में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. अधिकतर विधायकों ने हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग की है.
चंडीगढ़ः पंजाब में शनिवार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक से चंद घंटे पहले पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को एक नए पदाधिकारी के चुनाव को सक्षम करने के लिए इस्तीफा देने के लिए कहा है. हालांकि मुख्यमंत्री ने अपमानित होने पर पार्टी छोड़ने की 'धमकी' दी है.
'अपमानित महसूस कर रहे कैप्टन' मुख्यमंत्री के एक करीबी विश्वासपात्र ने मीडिया से कहा, 'अमरिंदर सिंह ने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और उनसे कहा कि उन्हें अपमानित किया जा रहा है और वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे.' पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, आलाकमान ने अमरिंदर सिंह को साफ तौर पर पद छोड़ने को कहा है.
