
PUBG गेम खेलने के लिए मां के खाते से खर्च कर दिए 10 लाख रुपये, डांटने पर घर से भाग गया किशोर
Zee News
पबजी गेम (PUBG Game) बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट का जरिया होने के साथ ही मां-बाप के लिए मुसीबत भी बनता जा रहा है. मुंबई में एक किशोर ने पबजी गेम खेलने के लिए मां के खाते से 10 लाख रुपये खर्च कर दिए.
मुंबई: एक किशोर (16) को पबजी गेम (PUBG Game) की ऐसी लत लगी कि उसने गेम खेलने के साथ ही अपनी मां के खाते से 10 लाख रुपये भी उड़ा दिए. जब मां-बाप ने उसे डांटा तो वह घर छोड़कर भाग गया. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की शाम को प्रकाश में आई. दरअसल बुधवार शाम को किशोर (Teenager) के पिता ने एमआईडीसी थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की.More Related News
