
Priyanka Gandhi बोलीं- 'UP में हो रहा लोकतंत्र का चीरहरण', PM मोदी पर कसा तंज
Zee News
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ दौरे पर हैं. पहले ही दिन उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा.
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) पर राज्य में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का हाथ है और यही वजह है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को शाबाशी और प्रमाण पत्र दे रहे हैं. शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आरोप लगाया, ‘उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसके पीछे मोदी जी का हाथ है. वह यहां आकर उन्हें (सीएम योगी को) बधाई दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है. कल प्रधानमंत्री जी बनारस आए उन्होंने सबसे पहले योगी जी को प्रमाण पत्र दिया कि Covid-19 की दूसरी लहर में उन्होंने अच्छा काम किया, जबकि योगी सरकार बुरी तरह विफल साबित हुई थी.’More Related News
