)
Priyanka Gandhi: दादी जैसा चेहरा, मां जैसी नफासत और कंधे पर भाई की जिम्मेदारी... संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री!
Zee News
Priyanka Gandhi Oath: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की संसद में एंट्री हो गई है. उन्होंने लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है. प्रियंका गांधी पर कांग्रेस पार्टी और भाई राहुल गांधी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आ गई है.
नई दिल्ली: Priyanka Gandhi Oath: प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है. यह उनकी एक्टिव पॉलिटिक्स की शुरुआत मानी जा रही है. 52 साल की प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा सदस्य बनी हैं. वे केरल के वायनाड से लोकसभा का उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं. अब राहुल गांधी को सियासत में दूर तक ले जाने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी पर मानी जा रही है.
More Related News
