
Private Sector में स्थानीयों को मिलेगा 75 फीसदी आरक्षण, बेरोजगारों को मिलेगा भत्त: हेमंत सोरेन
Zee News
Jharkhand Private Sector Reservation: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को 75 फीसदी आरक्षण और सड़क हादसे में मौत पर आश्रित को एक लाख का मुआवजा दिया जाएगा.'
Ranchi: झारखंड विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा, 'प्रदेश सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों को सालाना 5000 का भत्ता देने का फैसला लिया है. इसके साथ ही निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को 75 फीसदी आरक्षण और सड़क हादसे में मौत पर आश्रित को एक लाख का मुआवजा दिया जाएगा.' ये रोजगार का वर्ष है मुख्यमंत्री ने कहा, '12 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में कई नीतिगत मुद्दों पर सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया. लेकिन बजट सत्र (Jharkhand Budget Session 2021) होने की वजह से प्रदेश सरकार ने लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए नीतिगत निर्णय पर सभा के बाहर कोई भी आधिकारिक या सार्वजनिक घोषणा नहीं की. ऐसा करना सदन की अवमानना होती है, इसलिए राज्य मंत्रिमंडल की ओर से लिए गए नीतिगत फैसले से आज सदन को अवगत कराना चाहते हैं. आज उन निर्णयों को सदन के अंदर जो नीतिगत थे उन्हें सभी को अवगत कराया, हमने पहले भी कहा है कि ये वर्ष रोजगार का वर्ष होगा, बेरोजगारी भत्ता एक छोटा प्रयास है लेकिन आने वाले दिन ऐसा ना हो जाए कि एक भी बेरोजगार ही ना मिले बेरोजगारी भत्ता के लिए.'More Related News
