)
Porn racket case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ऐसा क्या किया, जो ED ने मारा छापा?
Zee News
Raj Kundra Porn racket case: पोर्न नेटवर्क मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा व्यवसायी राज कुंद्रा के आवास, कार्यालय और सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है.
ED raids Raj Kundra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के मुंबई स्थित आवास और कार्यालय पर छापेमारी की. यह छापेमारी उनके खिलाफ पोर्न नेटवर्क मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई. अधिकारियों के अनुसार, ED कुंद्रा के सहयोगियों के परिसरों की भी तलाशी ले रही है. बता दें कि कुंद्रा को जून 2021 में अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बाद में दो महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें सितंबर 2021 में जमानत मिल गई.
More Related News
