
Porn Film Case: जमानत मिलने के बाद जेल से इतने दिनों बाद रिहा हुए राज कुंद्रा
Zee News
Pornography Film Case: मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसबी भाजीपाले ने 50,000 रुपये का मुचलका भरने पर सोमवार को कुंद्रा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी.
मुंबई: कारोबारी राज कुंद्रा मंगलवार को मुंबई की जेल से बाहर आ गए. अश्लील फिल्म मामले में दो महीने पहले गिरफ्तार किए गए अहम आरोपी कुंद्रा को एक दिन पहले ही मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दी थी. जेल के एक अधिकारी ने बताया कि कुंद्रा को सुबह साढ़े 11 बजे के बाद आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया.
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसबी भाजीपाले ने 50,000 रुपये का मुचलका भरने पर सोमवार को कुंद्रा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी. कुंद्रा के सहयोगी और सह-आरोपी रयान थोर्पे को भी अदालत ने मुबैय्यना तौर से अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें फैलाने के मामले में जमानत दे दी थी. कुंद्रा के साथ थोर्पे को भी 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.
