
Pooja Yadav Success Story: खर्च चलाने के लिए कभी किया था रिसेप्शनिस्ट का काम, जर्मनी की नौकरी छोड़ ऐसे बनीं IPS
Zee News
आईपीएस अफसर पूजा यादव (Pooja Yadav) के लिए यूपीएससी टॉपर बनना इतना आसान नहीं था, क्योंकि शुरुआत में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी और अपना खर्च चलाने के लिए कभी बच्चों को ट्यूशन दिया तो कभी रिसेप्शनिस्ट का काम किया.
नई दिल्ली: हरियाणा की रहने वाली पूजा यादव (Pooja Yadav) ने साल 2018 में यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) पास किया और आईपीएस अफसर बनीं. इसके लिए उन्होंने जर्मनी में लगी नौकरी छोड़ दी. हालांकि पूजा के लिए ये इतना आसान नहीं था, क्योंकि शुरुआत में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपना खर्च चलाने के लिए कभी बच्चों को ट्यूशन दिया तो कभी रिसेप्शनिस्ट का काम किया.
20 सितंबर 1988 को जन्मी पूजा यादव (Pooja Yadav) का बचपन हरियाणा में बीता और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से की. इसके बाद उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी एंड फूड टेक्नोलॉजी में एमटेक (M.Tech in Biotechnology and Food Technology) किया. एम. टेक करने के बाद पूजा की नौकरी कनाडा में लग गई. कुछ सालों तक कनाडा में जॉब करने के बाद वह जर्मनी चली गईं और वहां काम करने लगीं.
