
Political Update: मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi का महामंथन, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
Zee News
सूत्रों के मुताबिक अब तक 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर मोदी की मंत्रियों के साथ तीन ऐसी समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं. बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इन बैठकों में शामिल हुए. तीनों बैठकें घंटों तक चलीं.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ विचार-विमर्श किया. वर्ष 2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में कोई विस्तार नहीं किया है. उत्तर प्रदेश में भी मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें हैं. इन अटकलों को इसलिए बल मिला क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों से राजधानी दिल्ली में थे और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा से मुलाकात कर लंबी चर्चा की.More Related News
