
PM Narendra Modi की अगुवाई में आज होगी Cabinet Meeting, Covid-19 के हालात पर चर्चा संभव
Zee News
कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की जा सकती है. इसमें कोविड-19 संबंधी हालात पर विस्तृत चर्चा भी हो सकती है. Cabinet Meeting
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में देश में कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालात और वैक्सीनेशन प्रोग्राम की समीक्षा की जा सकती है. इसके अलावा कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी बैठक में की जा सकती है. सूत्रों ने बताया कि यह बैठक बुधवार शाम को डिजिटल तरीके से होगी. उन्होंने बताया कि बैठक में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की जा सकती है. इसमें कोविड-19 संबंधी हालात पर विस्तृत चर्चा भी हो सकती है.More Related News
