
PM Narendra Modi का 71वां जन्मदिन आज, जानें आज क्या खास करने वाले हैं प्रधानमंत्री
Zee News
PM Narendra Modi's 71st Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश के अलग-अलग राज्यों में जोरदार तैयारियां की गईं हैं. हालांकि पीएम आज के दिन को आज दिनों की तरह बिताएंगे.
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीजेपी (BJP) देशभर में अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी. आज के दिन नमो ऐप पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन से संबंधित एक प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. नमो ऐप पर 'अमृत प्रयास' नाम से पर एक ऑप्शन जोड़ा गया है. जिसके जरिए लोग ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम में सेवा जैसे कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अपील की गई है कि वो जन्मदिन के शुभकामना संदेश के साथ देश की सेवा करने का प्रण लें.
खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने 71वें जन्मदिन को आम दिनों की तरह व्यस्त दिनचर्या और बिना किसी उत्सव के बिताएंगे.
