
PM Modi Birthday Special: मोदी को नहीं आता गुस्सा, बचपन में शादियों में जमकर करते थे मस्ती
Zee News
PM Modi Birthday Special: आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है. कठोर फैसले लेने वाले मोदी के व्यक्तित्व का एक पक्ष यह भी है कि वह बचपन में काफी शरारती थे. एक बार वह मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लाए थे. यही नहीं उन्हें आम खाना पसंद है.
नई दिल्लीः PM Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेकर आमजन में एक खास छवि है. उनका जिक्र होते ही दिमाग में सख्त प्रशासक, दमदार व्यक्तित्व, गंभीर नेता, आत्मविश्वासी लीडर और शानदार वक्ता जैसी चीजें आती हैं. उनके कठोर फैसले लेने की क्षमता उन्हें समकालीन राजनेताओं से अलग करती है. आज यानी 17 सितंबर को पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन (PM Modi 71st Birthday) है. साल 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र दामोदरदास मोदी (Narendra Damodardas Modi) आज जितने धीर गंभीर नजर आते हैं, बचपन में वो उतने ही शरारती थे.
बच्चों को बताए थे बचपन के सीक्रेट साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस (Teacher's Day) के मौके पर देशभर के बच्चों से संवाद किया था.
