
PM Modi Assam Rally: पीएम मोदी बोले- 'सत्ता पाने के लिए किसी से भी समझौता करेगी Congrees'
Zee News
PM Modi Assam Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर कांग्रेस की सरकारें थीं तब असम को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. उस दौर में राज्य के लोगों की न यहां सुनवाई होती थी और न ही केंद्र में सुनवाई थी.
बोकाखाट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Assam Rally) ने रविवार को दावा किया कि देश और राज्यों के विभिन्न हिस्सों में लगातार सिमट रही कांग्रेस का ‘खजाना’ अब खाली हो गया है. लिहाजा उसे भरने के लिए वह किसी भी कीमत पर सत्ता में लौटना चाहती है और इसके लिए वह किसी से भी समझौता कर सकती है. एनडीए (NDA) के उम्मीदवारों के पक्ष में असम के बोकाखाट (Bokakhat Rally) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर कांग्रेस की सरकारें थीं तब असम को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. उस दौर में राज्य के लोगों की न यहां सुनवाई होती थी और न ही केंद्र में सुनवाई थी. उन्होंने दावा किया कि आज केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने की वजह से असम विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.More Related News
