
PM Modi 71st Birthday: इस गांव के लोगों के लिए भगवान हैं मोदी, जन्मदिन पर होती है पूजा
Zee News
PM Modi 71st Birthday: पिछले चार-पांच वर्षों से ये लोग प्रधानमंत्री की एक प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा कर रहे हैं. मोदी मंदिर में प्रधानमंत्री और हनुमान जी की प्रतिमा है, जहां लोग उनकी पूजा करते हैं.
कटिहारः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. उन्हें तमाम लोग अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन बिहार के एक गांव के लोग उन्हें आज उनकी विशेष पूजा करते हैं. वहां आज उत्सव जैसा माहौल रहता है. इस गांव में लगभग सभी घरों में प्रधानमंत्री के चाहने वाले हैं.
विकास पुरुष मानकर की जाती है पूजा पिछले चार-पांच वर्षों से ये लोग प्रधानमंत्री की एक प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा कर रहे हैं. मोदी मंदिर में प्रधानमंत्री और हनुमान जी की प्रतिमा है, जहां लोग उनकी पूजा करते हैं. कटिहार के आजमनगर प्रखंड के आनंदपुर गांव के लोगों ने मंदिर में प्रधानमंत्री की प्रतिमा भी स्थापित की है. लोगों का दावा है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही गांव का विकास हुआ है. इस कारण उन्हें विकास पुरुष (विकास का देवता) मानकर पूजा की जाती है.
