
PM Modi ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया संवाद, हिमाचल प्रदेश को लेकर कही ये बात
Zee News
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि साथियों 100 वर्षों की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ लड़ाई में हिमाचल प्रदेश चैंपियन बनकर सामने आया है.
शिमला: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए से संवाद किया. शिमला जिले के दोदरा क्वार सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ राहुल से प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद के दौरान कहा कि अगर कोविड का टीका लगाते वक्त एक शीशी की सभी 11 खुराक का उपयोग किया जाए तो 10 फीसदी खर्जे की बचत की जा सकती है. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि साथियों 100 वर्षों की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ लड़ाई में हिमाचल प्रदेश चैंपियन बनकर सामने आया है. हिमाचल भारत का पहला राज्य बना है, जिसने अपनी पूरी एलिजिबल आबादी को कोरोना के खिलाफ कम से कम एक डोज लगा दी है. दूसरी डोज के मामले में भी हिमाचल 1 तिहाई आबादी को पार कर चुका है.More Related News
