
PM Modi के खिलाफ 2024 में कौन साथ? आज Sonia Gandhi के संग ये नेता बनाएंगे रणनीति
Zee News
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Meeting) के साथ विपक्षी पार्टियों के नेताओं की होने वाली बैठक में 2024 के लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) और आगामी विधान सभा चुनावों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आज (20 अगस्त) समान विचारधारा के विपक्षी नेताओं की एक बैठक बुलाई है, जिसमें करीब 15 दलों के नेता भाग लेंगे. वर्चुअल माध्यम आयोजित होने वाली बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी शामिल होंगी. संभावना जताई जा रही है कि 2024 के लोक सभा चुनाव और आगामी विधान सभा चुनावों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वर्चुअल मीटिंग के लिए इन्वाइट किया गया है. इसके अलावा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, राजद से तेजस्वी यादव, सीपीएम से सीताराम येचुरी, सीपीआई से विनय विश्वम और समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव शामिल होंगे. वहीं इस बैठक में आम आदमी पार्टी और बीएसपी के शामिल होने की संभावना कम है.More Related News
