
PM Modi के इस तोहफे को कांग्रेस ने बताया 'ऊंट के मुंह में जीरा', जानें पूरा माजरा
Zee News
कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना 'ऊंट के मुंह में जीरा' के बराबर है.
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सरकारी विभागों और संगठनों में 71,000 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को 'ऊंट के मुंह में जीरा' बताया और उनसे पूछा कि उन 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ, जो उन्होंने आठ वर्ष में देने का वादा किया था. . जी,
खड़गे ने चुनावी वादे की याद दिलाई प्रधानमंत्री को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी वादे की याद दिलाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज भी सरकारी विभागों में 30 लाख पद भी खाली पड़े हैं. सरकारी विभागों में 30 लाख पद ख़ाली है।
More Related News
