
PM Modi का स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद, कहा- टीकाकरण में चैंपियन बनकर उभरा हिमाचल
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार को) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया. कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम की सफलता पर पीएम मोदी ने बात की. पीएम मोदी ने कहा, 'पूरी टीम ने बहुत काम किया है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार को) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया. कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम की सफलता पर पीएम मोदी ने बात की. पीएम मोदी ने कहा, 'पूरी टीम ने बहुत काम किया है. बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सौ वर्ष की सबसे बड़ी महामारी में हिमाचल चैंपियन बनकर सामने आया है. पूरी एलिजिबल आबादी को पहली डोज लगा दी है और दूसरी डोज भी एक तिहाई आबादी को लग गई है. भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकॉर्ड बना रहा है. इस अभियान की सफलता प्रत्येक भारतवासी की परिश्रम की पराकाष्ठा का प्रमाण है.'More Related News
