
PM Modi का कांग्रेस पर तंज, ‘वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड देखकर एक पार्टी को बुखार आ गया है’
Zee News
पीएम मोदी ने गोवा के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और वैक्सीन लाभार्थियों से उनके अनुभव जानें. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड देखकर एक पार्टी को बुखार आ गया है. उन्होंने सवाल किया कि इस राजनीतिक बुखार का इलाज कहां से लाया जाए.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गोवा के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और वैक्सीन लाभार्थियों से बातचीत कर रहे हैं. पीएम मोदी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से उनके अनुभव जानें और कोरोना महामारी से निपटने में उनके काम की तारीफ की. इस दौरान, पीएम ने बात-बात पर हंगामा खड़ी करने वाली कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड देखकर एक पार्टी को बुखार आ रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को टीका लगाना है, ताकि कोरोना के खतरे को कम किया जा सके. पीएम मोदी ने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर्स ने जिस तरह से जोखिम के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाई वो तारीफ के काबिल है. देश उनका सदा आभारी रहेगा.
