
PM Modi करेंगे सरदारधाम भवन का उद्घाटन, जानिए क्यों है चर्चा में
Zee News
सरदारधाम भवन विश्व पाटीदार समाज ने देश के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास पर ध्यान देते हुए किया था. बेहतर नौकरी के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी.
अहमदाबाद: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे अहमदाबाद के सरदारधाम भवन का उद्घाटन करेंगे. यहां बेहतर नौकरी के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी. पाटीदार समाज द्वारा बनवाए गए ये काम्प्लेक्स ऐसे सभी छात्रों को कम खर्चे पर ट्रेनिंग और रहने की सुविधा प्रदान करेगा. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया था कि पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सुबह 11 बजे सरदारधाम फेज- II और कन्या छात्रालय (गर्ल्स हॉस्टल) का 'भूमि पूजन' भी करेंगे. इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला के साथ-साथ सरदारधाम के दानदाता और ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे. पीएमओ के अनुसार, सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है.More Related News
