
PM मोदी ने पाक नेशनल-डे पर लिखा इमरान खान को पत्र, दी ये नसीहत
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत लिखकर कहा कि पड़ोसी देशों में भरोसे का रिश्ता होना चाहिए. आतंकवाद की कोई जगह नहीं है. पाकिस्तान से भारत दोस्ताना संबंध चाहता है और दोस्ती के लिए आतंक मुक्त माहौल जरूरी है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के नेशनल डे के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को चिट्ठी लिखकर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने पत्र के माध्यम से पाकिस्तान की सरकार को नसीहत भी दी कि पड़ोसियों के साथ व्यवहार तभी चल सकता है, जब पाकिस्तान अपनी नीतियों में बदलाव करे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत लिखकर कहा कि पड़ोसी देशों में भरोसे का रिश्ता होना चाहिए. आतंकवाद की कोई जगह नहीं है. पाकिस्तान से भारत दोस्ताना संबंध चाहता है और दोस्ती के लिए आतंक मुक्त माहौल जरूरी है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि भारत पाकिस्तान से सद्भावपूर्ण संबंध चाहता है. इसके लिए परस्पर विश्वास और आतंकवाद का अंत जरूरी है. पढ़ें पत्रMore Related News
