
PM मोदी ने गुजरात के लिए किया 1000 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, मरने वालों के परिजनों को भी मिलेगा मुआवाज़ा
Zee News
Cyclone Taukatae in Gujarat: ताउते की वजह से गुजरात के 12 ज़िलों में तक़रीबन 45 लोगों की मौत हुई है. सोमवार की रात तूफ़ान गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में पहुंचा था.
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को चक्रवाती तूफ़ान ताउते से मुत्तासिर रियासत गुजरात के लिए 1,000 करोड़ रुपये की फौरी इमदाद का ऐलान किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने ताउते तूफ़ान में मरने वाले सभी रियासतों के लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और ज़ख्मी लोगों को 50 हज़ार रुपये देने का ऐलान किया. वज़ीरे आज़म ने बुधवार को गुजरात और दीव के तूफ़ान से मुत्तासिर ज़िलों का हवाई जायज़ा लिया था. इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद में इस पर बैठक की थी जिसमें रियासत के वज़ीरे आला विजय रूपाणी समेत सीनियत अफसर मौजूद थे.More Related News
