
PM मोदी को BJP विधायक ने बताया 'भगवान विश्वकर्मा', RJD ने दी MLA को पागलखाना भेजने की सलाह
Zee News
Bihar News: बिहार में बीजेपी विधायक ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को भगवान विश्वकर्मा का रूप बताया है. अब इसको लेकर बड़ी सियासी बवाल खड़ा हो गया है.
Patna: बिहार बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा काम कर दिया है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. विधायक ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को भगवान विश्वकर्मा का रूप बताया है. अब इसको लेकर बड़ी सियासी बवाल खड़ा हो गया है. एक ओर जहां आरजेडी ने इस बयान के बाद बीजेपी विधायक को पागलखाने भेजने की सलाह दे दी है, तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू भी बीजेपी विधायक के इस बयान से सहमत नहीं दिख रही है.
विधायक ने PM Modi की तुलना भगवान विश्वकर्मा से की बता दें कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन था. सभी ने अपने-अपने तरीके से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामना और तोहफा दिया है. बीजेपी (BJP) विधायक हरिभूषण ठाकुर (Haribhushan Thakur) इस कड़ी में कुछ ज्यादा ही आगे निकल गए. विधायक ने पीएम मोदी की तुलना भगवान विश्वकर्मा से कर दी है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा भी की. दरअसल, पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ साथ 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा भी था, जिसको लेकर विधायक कुछ ज्यादा ही भावुक नजर आए और मोदी शरनम गच्छामी के नारे के साथ अपनी एक अलग तस्वीर पेश कर दी. अब इस मामले में सियासी बवाल खड़ा हो गया है.
