)
PM मोदी के जबरा फैन हैं मुस्लिम महासभा के ये प्रवक्ता, बोले- उनके राज में भारत के हिंदू और मुसलमान..!
Zee News
हाजी नाजिम खान, मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में आए फैसले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा कि मोदी सरकार में हर धर्म के लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब सच्चाई सामने आ रही है.
मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद देशभर में बहस का माहौल गर्म है. इसी बीच मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी नाजिम खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के बयान को दोहराते कहा कि 'आतंकवाद का ना कोई धर्म होता है और ना कोई मजहब'. साथ ही उन्होंने ये भी कही है कि मोदी जी की अगुवाई में देश में हर धर्म के लोग सुरक्षित हैं, चाहे वह हिंदू हों, मुस्लिम, सिख या ईसाई.
More Related News
