
PM मोदी के जन्मदिन पर बना रिकॉर्ड, पहली बार दो करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन
Zee News
भारत में ऐसा पहली बार है जब एक दिन में 2 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई हो. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा था कि आज हम सब टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना प्रधानमंत्री जी को उपहार देंगे.
नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को एक दिन में 2 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccination Record) लगाकर कीर्तिमान बनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर टीकाकरण को लेकर चलाए गए अभियान से यह सफलता अर्जित की गई. को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार।
को-विन (CoWIN) पोस्ट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजकर 10 मिनट तक देशभर में कुल 2,00,41,136 टीकों की खुराक दी गई. देश में अब तक कुल 78.68 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं. एक महीने से भी कम समय में चौथी बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए. इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि देश ने अब तक सबसे तेज एक करोड़ कोविड रोधी टीके की खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है. प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आँकड़ा पार किया है।
