
PM मोदी की मीटिंग पर बोली महबूबा, 370 बहाल की जाए और पाकिस्तान से भी बात करे सरकार
Zee News
इसके अलावा सियासी कैदियों को भी रिहा किया जाना चाहिए. इतना ही नहीं महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से कहा है कि वो पाकिस्तान से भी बात करे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. इससे पहले आज यानी मंगलवार को गुपकार अलाइंस ने एक बड़ी मीटिंग बुलाई. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली मीटिंग को लेकर कई बड़े फैसले हुए. इस मीटिंग में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम पीएम मोदी के साथ मीटिंग में अपना एजेंडा रखेंगे. उन्होंने कहा कि हम से जो छीना गया वो वापस करने की मांग करेंगे. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कि जम्मू-कश्मीर का खास दर्जा यानी आर्टिकल 370 बहान होना चाहिए. इसके अलावा सियासी कैदियों को भी रिहा किया जाना चाहिए. इतना ही नहीं महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से कहा है कि वो पाकिस्तान से भी बात करे.More Related News
