
PM मोदी आज SCO की शिखर बैठक को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Zee News
शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit) की बैठक में वज़ीरे मोदी भारतीय वफद की कियादत करेंगे और वीडियो लिंक के जरिए शिखर सम्मेलन को खिताब करेंगे.
नई दिल्ली: भारत आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit) की 21वीं बैठक में शामिल हो रहा है. इस सिलसिले में आज वज़ीरे आज़म मोदी ताजिकिस्तान के दारुल हुकूमत दुशांबे (Dushanbe) में आयोजित हो रही शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) की बैठक को डिजिटल माध्यम से खिताब करेंगे. आज इस बैठक अफगानिस्तान बोहरान और इलाकाई सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी.
इस बैठक में वज़ीरे मोदी भारतीय वफद की कियादत करेंगे और वीडियो लिंक के जरिए शिखर सम्मेलन को खिताब करेंगे. वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दुशांबे में पहले से ही मौजूद हैं.
More Related News
