
PM मोदी आज G-20 की बैठक से दुनिया को करेंगे खिताब, अफगानिस्तान संकट और आतंकवाद पर होगी चर्चा
Zee News
वज़ारते खारजा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी 12 अक्टूबर को अफगानिस्तान को लेकर G20 की एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीडर्स समिट में वर्चुअली हिस्सा लेंगे.
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज G20 असाधारण नेताओं के शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे और अफगानिस्तान में पैदा इंसानी बोहरान और आतंकी जोखिमों पर चर्चा करेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी.
वज़ारते खारजा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी 12 अक्टूबर को अफगानिस्तान को लेकर G20 की एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीडर्स समिट में वर्चुअली हिस्सा लेंगे. बयान के मुताबिक इस बैठक के एजेंडे में इंसानी जरूरतों की प्रतिक्रिया और जंग जदा मुल्क में बुनियादी सेवाओं व आजीविका तक पहुंच पर चर्चा शामिल होगी.
More Related News
