
PM ने अपने जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मनाने वालों को दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा
Zee News
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 टीकों के दुष्प्रभाव के तौर पर बुखार आने को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन उनके जन्मदिन पर 2.5 करोड़ टीके लगाए जाने के बाद एक राजनीतिक दल को बुखार आ गया."
पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोविड-19 टीकों के दुष्प्रभाव के तौर पर बुखार आने की चर्चा हो रही है, लेकिन उनके जन्मदिन पर जब 2.5 करोड़ टीके लगाए गए तो एक राजनीतिक दल को बुखार आ गया. मोदी ने गोवा में शत प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिये जाने के मद्देनजर यहां स्वास्थ्यकर्मियों और टीकाकरण के लाभार्थियों के साथ संवाद के दौरान यह टिप्णी की.
उन्होंने कहा, "टीकों की बर्बादी रोकने का गोवा का मॉडल देश के अन्य हिस्सों के लिए भी मददगार होगा." प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 टीकों के दुष्प्रभाव के तौर पर बुखार आने को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन उनके जन्मदिन पर 2.5 करोड़ टीके लगाए जाने के बाद एक राजनीतिक दल को बुखार आ गया."
